एजुकेशन

UP Board Compartment Result 2025 OUT: जारी हो गया यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, तुरंत इस Direct Link से करें चेक

UP Board Compartment Result 2025 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है, इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र upmsp.edu.in पर से अपना परिणाम व डाउनलोड कर सकेंगे। आप चाहें तो वेबसाइट के साथ एसएमएस से भी अपना परिणाम देख सकेंगे, जानें क्या है तरीका

Image

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट,

UP Board Compartment Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों UP Board Compartment Exam में भाग लिया था वे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UP Board Compartment Result 2025 Check Online कर सकते हैं। आप चाहें तो वेबसाइट के साथ एसएमएस से भी अपना परिणाम देख सकेंगे, जानें क्या है तरीका

वेबसाइट और एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखने के चरण यहां देखे जा सकते हैं। मैसेज बॉक्स खोलें और UP12 <स्पेस> रोल नंबर या UP10 <स्पेस> रोल नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।

UP Board Compartment Result 2025 Check Online

उत्तर प्रदेश बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 की जांच करने का तरीका देखें:-

  • परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना चाहिए।
  • होमपेज पर, 'हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • पुनर्निर्देशित पृष्ठ पर, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करना होगा।
  • विवरण सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर यूपीएमएसपी कंपार्टमेंट रिजल्ट 10वीं 12वीं दिखाई देगा।
  • विवरण देखें और मार्कशीट डाउनलोड करें। या इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि उन्हें मूल मार्कशीट उनके संबंधित स्कूल/कॉलेजों से मिलेगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उन्हें स्कूल प्रशासन से संपर्क करना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article