एजुकेशन

RPSC ने जारी किया सीनियर टीचर ग्रेड II हिंदी और सोशल साइंस सब्जेक्ट का रिजल्ट, तुरंत करें चेक

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड II (TGT) भर्ती परीक्षा के हिंदी और सोशल साइंस विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

RPSC ने जारी किया सीनियर टीचर ग्रेड II हिंदी और सोशल साइंस सब्जेक्ट का रिजल्ट

RPSC Grade 2 Hindi/ Social Science Result 2026: राजस्थान में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर ग्रेड II (TGT) भर्ती परीक्षा के हिंदी और सोशल साइंस विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी ध्यान से देख लें।

RPSC सीनियर टीचर ग्रेड II भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 अगस्त 2025 को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस जमा करने के लिए 17 सितंबर 2025 तक का समय दिया गया था। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 जुलाई 2026 को उपलब्ध कराए गए थे, जबकि आंसर की 28 जुलाई 2026 को जारी हुई थी।

RPSC Senior Teacher Result 2026: Key Highlight

विवरणजानकारी
आयोगराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पदसीनियर टीचर ग्रेड II (TGT)
विषयहिंदी और सोशल साइंस
परीक्षा की तारीख12 से 18 जुलाई 2026
रिजल्टजारी
आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

कैसे देखें परिणाम?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद रिजल्ट या संबंधित भर्ती के सेक्शन में सीनियर टीचर ग्रेड II हिंदी और सोशल साइंस रिजल्ट का लिंक खोजें। लिंक खोलकर उपलब्ध रिजल्ट PDF डाउनलोड करें। इसमें अपना रोल नंबर खोजकर परिणाम देख सकते हैं। भविष्य में जरूरत पड़ सकती है, इसलिए PDF की कॉपी अपने पास रख लें।

आवेदन शुल्क और आयु सीमा के बारे में

भर्ती के लिए सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों से 600 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था। ओबीसी, बीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये निर्धारित था। आवेदन के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई थी। आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article