UP Board Class 12th New exam Pattern: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी UP बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। इस पैटर्न के अनुसार अब इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12 के सभी विषयों की लिखित परीक्षा 100 या 70 नंबर की बजाय 80 अंकों की होगी, जबकि बचे हुए 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन या Internal Assessment और प्रैक्टिकल के जरिए मिलेंगे। हालांकि छात्रों के मन में अभी एक सवाल है कि ये बदलाव कब से लागू होगा और इसकी जरूरत क्यों थी।
बता दें कि यूपी बोर्ड कक्षा 12 के सभी विषयों की लिखित परीक्षा 100 या 70 नंबर की बजाय 80 अंकों की होगी। पहले हिंदी, अंग्रेजी जैसे विषयों की परीक्षा 100 नंबर की होती थीक्योंकि यहां प्रैक्टिकल नहीं होते हैं लेकिन अब इन विषयों का एग्जाम भी 80 नंबर का ही होगा और 20 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। नए फॉर्मेट के तहत अब हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी के पेपर 80 अंकों के होंगे वहीं 20 अंकों का इंटरनल एसेसमेंट होगा। इसके अलावा प्रैक्टिकल अब केवल 20 अंकों के लिए होगा वहीं थ्योरी पेपर 80 अंकों के लिए होंगे।
क्यों हुआ बदलाव
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क और PARAKH के सुझावों के आधार पर ये नया एग्जाम फॉर्मेट तैयार किया गया है। यह नया पैटर्न अगले सत्र से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में देखने को मिलेगा। नए प्रश्न पत्र में रटने की बजाय नॉलेज, समझ, एनालिसिस, इवैल्यूएशन और क्रिटिकल थिंकिंग से ज्यादा से ज्यादा सवाल पूछे जायेंगे। यूपी बोर्ड 12th क्लास में अध्ययनरत छात्रों को के लिए यह बड़ी खबर है।
बता दें कि यूपी बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक बोर्डों में से एक है, जो उत्तर प्रदेश में कक्षा 10 (हाईस्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है। इसका मुख्य कार्यालय प्रयागराज में स्थित है।
