एजुकेशन

UP Board 2026: हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को, टाइम टेबल जारी

UP Board 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी परीक्षा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को होगी।

Image

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को (Image - Chatgpt)

UP Board 2026 Improvement/ Compartment Exam Date: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की तारीख घोषित कर दी है। जिन छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी परीक्षा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को होगी। परीक्षा जिला मुख्यालय पर बने केंद्रों पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इन केंद्रों को तय किया है। जारी Tweet के अनुसार, हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक किया जाएगा, जबकि इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक किया जाएगा।

परीक्षा केंद्र पर रहेंगे ये नियम

जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 5 बड़े नियम लागू किए हैं:

  1. बाहरी लोगों की एंट्री बंद: परीक्षा केंद्र पर सिर्फ छात्र, केंद्र व्यवस्थापक, टीचर और स्टाफ ही जा सकेंगे। बाकी किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी।
  2. भीड़ नहीं लगेगी: केंद्र व्यवस्थापक यह देखेंगे कि गेट पर छात्रों की भीड़ न लगे। परीक्षा शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद भी व्यवस्था ठीक रखी जाएगी।
  3. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान बैन: परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना मना है।
  4. CCTV से निगरानी: सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर वाले CCTV कैमरे और राउटर चालू रहेंगे।
  5. पेपर की सुरक्षा: प्रश्नपत्र स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक अलमारी में रखे जाएंगे। स्ट्रॉन्ग रूम में 24x7 CCTV और वॉइस रिकॉर्डिंग होगी।

पेपर के पैकेट केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के सामने CCTV की निगरानी में ही खोले जाएंगे।

छात्रों के लिए जरूरी बातें (UPMSP)

सभी प्रधानाचार्य www.upmsp.edu.in वेबसाइट से छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। फिर साइन करके छात्रों को देंगे। छात्रों को परीक्षा वाले दिन शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना जरूरी है। इससे उन्हें सही तरीके से सीट पर बैठाया जा सकेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र समय का ध्यान रखें और सभी नियम फॉलो करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article