Up Board 2025 Class 10th Hindi Paper Analysis: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 24 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का आयोजन शुरू किया। पहले दिन हाई स्कूल या कक्षा 10 के छात्रों ने पहली पाली (सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक) में हिंदी की परीक्षा दी। हालांकि आज से 12वीं की भी परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, 12वीं के छात्रों के लिए आज सैन्य विज्ञान का पेपर था, लेकिन हम हिंदी पेपर का एनालिसिस जानेंगे।
कुछ छात्रों से की गई बातचीत के आधार पर यहां एनालिसिस कॉपी तैयार की गई है, जानें छात्रों के अनुसार, पेपर की कठिनाई का स्तर क्या था।
- छात्रों ने बताया थ्योरी पेपर 70 अंकों के लिए आयोजित किया गया।
- पेपर सॉल्व करने का समय 3 घंटा 15 मिनट था।
हिंदी का पेपर दो खंडों में बटा था।
- खंड ए में बहुविकल्पीय सवाल थे, जो कि आसान थे, लगभग सभी छात्रों ने आसानी से इस खंड को पूरा किया।
- हर बहुविकल्पीय सवाल के लिए एक अंक मिलेगा।
- खंड ए कुल 20 नंबर का था, छात्रों के अनुसार, 18 नंबर तक सभी ने सही किए हैं।
खंड बी
- छात्रों ने बताया कि इस खंड में वर्णनात्मक सवाल पूछे गए थे, ये सेक्शन लंबा था, इसीलिए 50 नंबर का सेक्शन था।
- छात्रों के अनुसार, उन्हें भरपूर समय मिला पेपर पूरा करने के लिए।
- कई छात्रों ने इसे मॉडरेट बोला लेकिन ज्यादातर छात्रों के अनुसार, पेपर आसान से मध्यम था, और अच्छे नंबर कवर करने की उम्मीद है।
बता दें, कुल 54,37,233 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं व 12वीं के लिए पंजीकरण कराया था।
ये भी पढ़ें - महाकुंभ की भीड़ के कारण प्रयागराज केंद्रों में पहले दिन की परीक्षा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बोर्ड ने छात्रों को चिंता से निपटने में सहायता के लिए एक हेल्पडेस्क स्थापित किया है। यह सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहता है।
