UPMSP UP Board 2025 News: यूपी बोर्ड 2025 परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, और 12 मार्च को खत्म हो जाएंगी। यूपी बोर्ड एग्जाम के समापन के बाद कॉपियों का मूल्याकंन किया जाएगा, जिसके लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च से कॉपियों की जांच शुरू कर दी जाएगी, जानें कब तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही सबसे पहले कॉपियों को मूल्यांकन केंद्रों तक पहुंचाया जाता है, इसके लिए 15 और 16 मार्च की तारीख निर्धारित है, इसके बाद 17 से कॉपियों की चेकिंग शुरू कर दी जाएगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा के बारे में
20 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा के लिए काफी मात्रा में OMR Sheet का प्रयोग किया गया, इनकी अत्यधिक संख्या को देखते हुए यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इसे तीन चरणों में संकलन केंद्र से क्षेत्रीय कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित कंप्यूटर फर्मों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
कंप्यूटर फर्मों को दी जाएगी OMR Sheet
- प्रथम चरण में 24 फरवरी से 3 मार्च तक की परीक्षाओं की OMR Sheet 4 मार्च को संकलन केंद्र से क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी जाएगी, और 6 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित कंप्यूटर फर्मों उपलब्ध करा दी जाएगी।
- दूसरे चरण में 4 से 9 मार्च तक की परीक्षाओं की OMR Sheet 10 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय व 12 मार्च को कंप्यूटर फर्मों को भेज दी जाएगी।
- तीसरे चरण में 10 से 12 मार्च तक की परीक्षाओं की OMR Sheet 16 मार्च को क्षेत्रीय कार्यालय व 18 मार्च को कंप्यूटर फर्मों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पिछले साल 20 अप्रेल को UP Board 10th Result और UP Board 12th Result की घोषणा की थी। इस बार भी अप्रेल में रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
