एजुकेशन

UP Board Exam 2025: पहले ही दिन यूपी बोर्ड के 2.72 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, 14 पर केस दर्ज

UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। इस बार परीक्षा केंद्रों पर न केवल सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, बल्कि परीक्षार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

Image

यूपी बोर्ड की परीक्षा 2025

Photo : iStock

UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2025: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया। इस बार परीक्षा केंद्रों पर न केवल सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई है, बल्कि परीक्षार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।

UP Board परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हो रही है। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी के बीच प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की गईं। इसमें करीब 48.79 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

UP Board के 2.72 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

हाल ही में यूपी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रयागराज को छोड़कर कुल 74 जिलों से परीक्षा में रजिस्टर्ड 51.49 लाख छात्रों की परीक्षा हुई। इसमें कक्षा 10 के लिए 26.3 लाख और कक्षा 12 के लिए 25.1 लाख रजिस्टर्ड परीक्षार्थी थे। सोमवार को परीक्षा से 2.7 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

पहले ही दिन यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के 1.6 लाख और कक्षा 12 के 1.1 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इतनी संख्या में परीक्षार्थियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। बोर्ड और सरकार ने कड़ाई से परीक्षा ली तो परीक्षार्थी वार्षिक परीक्षा में शामिल होने ही नहीं आए। हालांकि, परीक्षाएं अभी मार्च के तीसरे हफ्ते तक चलेंगी।

14 फर्जी छात्र गिरफ्तार

इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि पहले दिन 14 फर्जी उम्मीदवारों को पकड़ लिया गया, जो किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। इन मामलों में एफआईआर दर्ज कर दी गई है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article