UP Bed Notification 2026: इस दिन से कर सकेंगे आवदन, अप्रैल में होगी एग्जाम, देखें पूरी डिटेल्स
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 4, 2026, 10:40 AM IST
UP BEd Notification 2026: यूपी बीएड 2026 प्रवेश के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके अनुसार आवेदन की प्रक्रिया इसी महीने की 10 तारीख से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आवेदन आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यूपी बीएड प्रवेश 2026 के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
UP BEd Notification 2026: यूपी बीएड 2026 में प्रवेश लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी ने इस संबंध में नोटिफिकेशन (UP BEd Admission Notification 2026)जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन में यूनिवर्सिटी ने आवेदन की शुरुआत, अंतिम तिथि, परीक्षा की तिथि, आवेदन शुल्क आदि से संबंधित आवश्यक सारी जानकारी मिल जाएगी। नोटिफिकेशन बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आइए अब आपको बीएड परीक्षा और आवेदन के बारे में अधिक जानकारी दें।
कब से शुरू होंगे यूपी बीएड प्रवेश 2026 के लिए आवेदन?
उत्तर प्रदेश बीएड 2026 एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है। यानी बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पूरा एक महीना मिला है। एप्लिकेशन विंडो खुलने के बाद उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यूपी बीएड एडमिशन 2026 के लिए क्या है योग्यता
बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर और मास्टर की डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। बता दें कि कोर्स के अंतिम सेमेस्टर या वार्षिक परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल श्रेणी के उम्मीदवार का ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। जबकि एससी और एसटी के लिए उम्मीदवार को 45 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है। बीई और बीटेक या इंजीनियरिंग छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 55 प्रतिशत है।
यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए मुख्य तिथियां
| UP BEd JEE 2026 | महत्वपूर्ण तिथियां |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 1 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 10 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 10 मार्च 2026 |
| प्रवेश परीक्षा | 20-25 अप्रैल 2026 |
| परिणाम की घोषणा | 25-30 मई 2026 |
| काउंसलिंग की शुरुआत और समापन | 1-25 जून 2026 |
| प्रवेश की अंतिम तिथि | 28 जून 2026 |
| शैक्षणिक सत्र की शुरुआत | 1 जुलाई 2026 |
UP BEd JEE 2026 के लिए कैसे करें आवेदन
- यूपी बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर 'UP BEd Admission 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी का प्रयोग कर रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें।
- दस्तावेजों को अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और पीडीएफ बनाएं। साथ ही इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
यूपी बीएड जेईई 2026 के लिए क्या है आवेदन फीस
बीएड जेईई 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और दूसरे राज्यों से छात्रों के लिए 1400 रुपये है। जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये तय की गई है।