एजुकेशन

HTET 2026 Last Date: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए आज 27 नवंबर को आवेदन की आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई

HTET Last Date To Apply 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए आज यानी 27 नवंबर 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट htet2026.org पर जाकर अपना अप्लाई कर सकते हैं।

Image

HTET Last Date To Apply 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए आज 27 नवंबर को लास्ट डेट

HTET Last Date To Apply 2026: यदि आप भी हरियाणा टीईटी परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं लेकिन अब तक आपने भी अपना आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए काम की खबर है। हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आज यानी 27 नवंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी लेवल 1, लेवल 2 या लेवल 3 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके बाद मौका नहीं दिया जाएगा। यहां आप जान सकते हैं कि एचटीईटी 2026 के लिए कौन अप्लाई कर सकता है और कैसे अप्लाई करें।

एचटीईटी के लिए कौन अप्लाई कर सकता है

हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही र 2 वर्षीय D.El.Ed. / BTC या 4 वर्षीय B.El.Ed की डिग्री भी जरूरी है। वहीं लेवल 2 यानी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए छात्र संबंधित विषय में कम से कम 50% मार्क्स के साथ ग्रेजुएट और 2 साल का डीएलएड या बीएड की डिग्री जरूरी है। लेवल 3 यानी कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए स्टूडेंट संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही बीएड की डिग्री भी जरूरी है।

HTET 2026 Apply Online: हरियाणा टीईटी के लिए कैसे आवेदन करें

  • htet2026.org की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HTET Haryana TET Application Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
HTET Exam Date 2026: ChecK Here PDF

HTET Exam Date 2026: हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट

बता दें हरियाणा टीईटी की परीक्षाएं दिसंबर में होंगी। लेवल 1 और लेवल 2 का एग्जाम 27 दिसंबर को निर्धारित है। लेवल 1 की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक होगी। जबकि लेवल 2 एग्जाम सेकेंड शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 तक होगी। इसके अलावा लेवल 3 एग्जाम 26 दिसंबर 2026 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article