झीलें पानी का एक प्राकृतिक स्रोत हैं। भारत में सैकड़ों की संख्या में खारे और मीठे पानी की झीलें हैं। इनमें से कुछ छोटी और कुछ बहुत बड़ी झीलें हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी झील कौन सी है जिसका एरिया इतना है कि उसमें दिल्ली जैसे 250 शहर समा जाएंगे।
सामान्य ज्ञान के इस सवाल का जवाब आपको जरूर पता होना चाहिए क्योंकि ऐसे सवाल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
ब्रिटानिका के अनुसार, कैस्पियन सागर, जो 389,000 वर्ग किलोमीटर (150,000 वर्ग मील) में फैला है और यूरोप और एशिया के बीच स्थित है, दुनिया की सबसे बड़ी झील है। आप ऐसे समझें कि दिल्ली का क्षेत्रफल 1,483 वर्ग किलोमीटर है।
कैस्पियन सागर एक झील और एक समुद्र दोनों का रूप प्रस्तुत करता है और यह झील पूर्वी यूरोप, पश्चिमी एशिया और मध्य एशिया के साथ सीमाएं साझा करती है।
1,025 मीटर (3,365 फीट) की अधिकतम गहराई के साथ, कैस्पियन सागर लगभग 1119 किलोमीटर (745 मील) तक फैला हुआ है। इसका आयतन 18,800 घन मील या 78,200 घन किलोमीटर है।
यह पांच देशों से घिरी हुई है और इसमें खारे पानी की विशाल मात्रा है, जो पृथ्वी पर मौजूद सभी मीठे पानी की झीलों की कुल मात्रा से भी अधिक है। इन देशों में कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान, रूस, ईरान शामिल हैं।