एजुकेशन

BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार में ग्रेजुएट के लिए नौकरी का शानदार मौका, सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पदों पर वैकेंसी

BPSC AEDO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां आवेदन के लिए लिंक 1 दिसंबर को एक्टिव किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी

BPSC AEDO Recruitment 2026, Sarkari Naukri: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC AEDO Recruitment 2026) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) के कुल 935 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 दिसंबर 2026 को लिंक एक्टिव किया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2026 है।

BPSC AEDO Recruitment 2026: बिहार एईडीओ के लिए आवेदन की तारीख

आवेदन की शुरुआत1 दिसंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख30 दिसंबर 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख31 दिसंबर 2026
बीपीएससी एईडीओ एग्जाम की डेटशेड्यूल के मुताबिक
एडमिट कार्डशेड्यूल के मुताबिक

BPSC AEDO Qualification, Age Limit: बिहार एईडीओ के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है, जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। इसके अलावा यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।

BPSC AEDO Recruitment 2026 Apply Online: बिहार एईडीओ के लिए कैसे आवेदन करें

  • सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC Bihar AEDO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
BPSC AEDO Recruitment 2026 Advertisements: Check Here

BPSC AEDO Recruitment 2026 Application Fees: बिहार एईडीओ के लिए आवेदन शुल्क

  1. सामान्य (General)/पिछड़ा वर्ग (BC)/ EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 100 रुपये।
  2. SC/ST और दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये।
  3. बिहार की मूल निवासी महिला उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये।
  4. आधार कार्ड के अलावा किसी अन्य माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन कराने पर - 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क।
  5. परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

बिहार के शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों पर आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article