पिता कर्नल और मां प्रोफेसर, बेटी ने UPSC टॉप कर रचा इतिहास, पर नहीं बनीं IAS

IFS Apala Mishra Motivational Inspirational story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो यूपीएससी की राह पर चलने के लिए अपने आकर्षक करियर को भी छोड़ देते हैं। ऐसी ही एक शख्स हैं अपाला मिश्रा, जो एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थीं और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी। इसके बाद यूपीएससी में टॉप कर इतिहास रच दिया।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Feb 4 2026, 09:11 IST
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षाImage Credit : Instagram01 / 07

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो यूपीएससी की राह पर चलने के लिए अपने आकर्षक करियर को भी छोड़ देते हैं।

मिलिए अपाला मिश्रा से Image Credit : Instagram02 / 07

मिलिए अपाला मिश्रा से

ऐसी ही एक शख्स हैं अपाला मिश्रा, जो एक प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थीं और उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए अपनी प्रैक्टिस छोड़ दी। इसके बाद यूपीएससी में टॉप कर इतिहास रच दिया।

ऐसा है परिवार Image Credit : Instagram03 / 07

ऐसा है परिवार

अपाला मिश्रा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की रहने वाली हैं। उन्हें देश सेवा विरासत में मिली है। उनके पिता अमिताभ मिश्रा सेना में कर्नल रह चुके हैं। वहीं, उनके भाई अभिलेख आर्मी में मेजर रैंक पर तैनात हैं। उनकी मां प्रोफेसर हैं।

यूपीएससी में 9वीं रैंकImage Credit : Instagram04 / 07

यूपीएससी में 9वीं रैंक

यूपीएससी सिविल सर्विस 2020 की परीक्षा में अपाला मिश्रा को ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त हुआ। उन्हें यूपीएससी पर्सनल इंटरव्यू में रिकॉर्ड मार्क्स प्राप्त हुए थे। उन्हें 275 में से सबसे ज्यादा 215 अंक प्राप्त हुए।

बन गई थीं डेंटिस्ट Image Credit : Instagram05 / 07

बन गई थीं डेंटिस्ट

अपाला ने 10वीं की परीक्षा देहरादून से पास की है। वहीं, 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली के रोहिणी में हुई है। इसके बाद उन्होंने आर्मी कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल की और डेंटिस्ट बन गईं।

दो बार हुईं असफल Image Credit : Instagram06 / 07

दो बार हुईं असफल

डॉक्टरी के दौरान ही अपाला का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ। उन्होंने डेंटल प्रैक्टिस के साथ ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उन्हें शुरुआत के दो प्रयास में असफलता हासिल हुई। इसके बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखा।

आईएएस की बजाय चुना IFSImage Credit : Instagram07 / 07

आईएएस की बजाय चुना IFS

अपाला मिश्रा ने UPSC शानदार रैंक से क्रैक करने के बाद भी IAS की जगह IFS यानी इंडियन फॉरेन सर्विस को चुना। इसके पीछे की वजह पूछने पर उन्होंने कहा कि वो शुरु से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती थीं!

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!