एजुकेशन

UP BEd JEE 2025: यूपी बीएड जेईई के लिए 15 फरवरी से शुरू हो रहे आवेदन, जानें कैसे तैयार होगी परीक्षार्थियों की रैंकिंग

UP BEd JEE 2025 Application Form: यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि आ गई है। उम्मीदवार bujhansi.ac.in पर जाकर 15 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएड प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 के बीच कराया जा सकता है।

Image

यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2025 के लिए कब से भरें फॉर्म

UP BEd JEE 2025 Application Form: उत्तर प्रदेश बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आ गई है। उम्मीदवार (UP BEd JEE 2025 Form Date) 15 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन इस बार भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी कराएगा। हालांकि अभी परीक्षा तिथि पर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीएड प्रवेश परीक्षा 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 के बीच कराया जा सकता है। बता दें, यूपी बीएड एंट्रेस में प्रदर्शन के आधार पर परीक्षार्थियों की रैंक तैयारी की जाएगी।

राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। आवेदन के लिए आपके पास एक महीने का समय होगा, यानी इच्छुक उम्मीदवार 15 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। पिछले साल करीब सवा दो लाख उम्मीदवारों ने यूपी बीएड जेईई के लिए आवेदन किया था।

UP BEd JEE 2025 Admission, जानें कैसे मिलेगा दाखिला

ये एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। पहले रैंक वाइज परीक्षार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें उनकी स्टेट रैंक, कैटेगरी रैंक, लिखित परीक्षा में प्राप्तांक, स्कोर, पेपर 1 में सही व गलत उत्तर, पेपर 2 में सही व गलत उत्तर, पेपर वाइज टोटल मार्क्स इन डिटेल्स को शामिल किया जाएगा।

इस लिस्ट से पता चल सकेगा कि आप काउंसलिंग राउंड में जाने के लिए योग्य है या नहीं।

UP BEd JEE 2025 Application Form कैसे भरें?

  • सबसे पहले बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी की साइट (UP BEd Official Website) bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर UP BEd Form 2025 Registration Link खोलकर खुद को पंजीकृत करें।
  • UP BEd Form 2025 Apply Online करें।
  • अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और डाउनलोड करें।

लिखित परीक्षा (UP BEd JEE 2025 Exam) या रिजल्ट को लेकर आधिकारिक खबर नहीं है, लेकिन अप्रेल में परीक्षा का आयोजन कराया जा सकता है, जबकि मई में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो काउंसलिंग प्रक्रिया जून में और सेशन की शुरुआत जुलाई 2025 से हो सकती है।

कितनी देनी होगी फीस

  • जनरल कैटेगरी के लिए 1,400 रुपये, लेट फीस के लिए 2,000 रुपये
  • राज्य के एससी, एसटी के लिए 700 रुपये, लेट फीस 1,000 रुपये
  • अन्य राज्यों के एससी, एसटी के लिए 1,400 रुपये, लेट फीस 2,000 रुपये

यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2025 दो पेपर 1 और पेपर 2 के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर में एमसीक्यू प्रकार के सवाल होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article