एजुकेशन

UP BEd 2025: यूपी बीएड एडमिशन के लिए जल्द करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

UP BEd 2025 Application: उत्तर प्रदेश राज्य के संस्थानों में बीएड कोर्स में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 15 मार्च निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक की वजह से होने वाले दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन कर लें।

Image

यूपी बीएड 2025

Photo : iStock

UP BEd 2025 Application: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी की ओर से उत्तर प्रदेश बीएड ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (UP BEd JEE 2025) आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 15 मार्च निर्धारित है। ऐसे में इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी अंतिम दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक की वजह से होने वाले दिक्कतों से बचने के लिए तुरंत ही आवेदन कर लें। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर करना होगा। UP BEd Admission के लिए आवेदन का तरीका, योग्यता और कॉलेज की लिस्ट यहां देख सकते हैं।

यूपी बीएड एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। इसके लिए 15 फरवरी 2025 से आवेदन प्रक्रिया जारी है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसमें आवेदन शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से अप्लाई कर सकते हैं।

UP BEd 2025 Registration: ऐसे करना होगा रजिस्ट्रेशन

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए UP BEd JEE 2025 रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  • डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फाॅर्म भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करें और सबमिट करें।

UP BEd Admission: देखें कॉलेजों की लिस्ट

  1. लखनऊ विश्वविद्यालय, यूओएल लखनऊ, एलयू
  2. महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  3. डॉ भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा
  4. डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, फैजाबाद
  5. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  6. बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
  7. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  8. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  9. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  10. दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  11. छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  12. इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  13. जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  14. सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  15. ख्वाजा मोईद्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  16. गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  17. महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आज़मगढ़
  18. मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  19. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़

एप्लीकेशन फीस

रजिस्ट्रेशन करने वाले जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 1400 रुपए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। वहीं एससी व एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 700 रुपए हैं। अन्य राज्यों के कैंडिडेट्स को भी 1400 रुपए फीस देना होगा। अभी शार्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article