एजुकेशन

UKPSC Result 2025: जारी हो गया उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट

UKPSC PCS Prelims Result 2025 Declared: उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूकेपीएससी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2025 (image - Istock)

UKPSC PCS Prelims Result 2025 Declared: उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 29 जून 2025 को आयोजित इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक साइट psc.uk.gov.in पर जाकर इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि परिणाम देखने के लिए खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। स्कोर देखने के लिए आपको क्रेंडिशियल की जरूरत होगी।

रिजल्ट पीडीएफ (UKPSC PCS Prelims Result 2025 PDF) फॉर्मेट में जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं।

UKPSC PCS Prelims Result 2025 Step to Download

  • आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
  • Announcemnets के नीचे देखें और इस लिंक पर क्लिक करें
  • 08-10-2025 Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2025-- Notification , Pre Exam Result, Cut Off Marks, Answer Key and Marks of Candidates (Results)
  • यहां आप इन जानकारी को देख पाएंगे
  1. Notification
  2. Pre Exam Result
  3. Cut Off Marks
  4. Answer Key
  5. Marks of Candidates

उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम रिजल्ट घोषित, कटऑफ, मार्क्स, फाइनल आंसर की यहां से करें डाउनलोड - Direct Link

इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हैं। अब 6 से 9 दिसंबर के बीच मेंस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यूकेपीएससी पीसीएश प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 जून, 2025 को किया गया था। लेकिन 15 अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य बुद्धिमता का आयोजन 10 सितंबर 2025 को दोबारा से किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article