CA Intermediate Result 2026 Date: चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) सितंबर 2026 में आयोजित CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 22 अक्टूबर की शाम तक जारी कर सकता है। संस्थान ने 14 अक्टूबर 2026 को जारी नोटिस में रिजल्ट की संभावित तारीख की जानकारी दी है।
जिन उम्मीदवारों ने सितंबर में हुई परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ICAI की आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
CA Inter Result 2026: Key Highlight
| विवरण | जानकारी |
| संस्थान | ICAI |
| परीक्षा | CA Intermediate सितंबर 2026 |
| रिजल्ट की संभावित तारीख | 22 अक्टूबर 2026 |
| संभावित समय | शाम तक |
| जरूरी जानकारी | रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर |
| आधिकारिक वेबसाइट | caresults.icai.org |
कैसे देखेंगे रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपने अंक देख सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं।
2. होमपेज पर CA Intermediate September 2026 Result का लिंक खोजें।
3. रिजल्ट लिंक उपलब्ध होने पर उस पर क्लिक करें।
4. मांगी गई जगह पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें।
5. जानकारी सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका एक प्रिंटआउट रख लें।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करना होगा?
उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड में दिए गए अंकों और अन्य जानकारियों को अच्छे से चेक करना होगा। ध्यान रखें कि 22 अक्टूबर रिजल्ट की संभावित तारीख है।
उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने की अंतिम पुष्टि और अन्य अपडेट के लिए ICAI की आधिकारिक वेबसाइट को समय समय पर चेक करने की जरूरत है। लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Board Exam टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? समझें Productive Hour Rule
