एजुकेशन

UP Police Constable Result 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी

UP Police Constable Result 2026 OUT: UPPRPB ने कांस्टेबल सीधी भर्ती 2026 का रिजल्ट और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट और कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी हो गया है।
  • 76,184 उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट की तैयारी

UP Police Constable Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल सीधी भर्ती 2026 का रिजल्ट और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, लिखित परीक्षा में शामिल हुए 21,92,236 उम्मीदवारों में से कुल 76,184 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

भर्ती के तहत कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होना होगा।

कितने उम्मीदवार हुए अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट?

भर्ती बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा छह शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों की जांच की गई। अब शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), शारीरिक माप परीक्षा (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जैसे चरणों से गुजरना होगा।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डUPPRPB
पदपुलिस कांस्टेबल
कुल रिक्तियां32,679
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार21,92,236
शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार76,184
लिखित परीक्षा8 से 10 जून 2026
DV और PMT17 से 31 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटuppbpb.gov.in

इन पदों के लिए जारी हुई कटऑफ

रिजल्ट के साथ बोर्ड ने अलग-अलग पदों के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। इनमें कांस्टेबल सिविल पुलिस, PAC/आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, महिला बटालियन कांस्टेबल, माउंटेड पुलिस और जेल वार्डर के पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपने पद और श्रेणी के अनुसार कटऑफ देखकर अपनी स्थिति समझ सकते हैं।

To check Cutoff - LINK

UP Police Constable Result 2026 Steps to Check

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. भर्ती से जुड़े रिजल्ट या नोटिस सेक्शन को खोलें।

3. UP Police Constable Recruitment 2026 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

4. उपलब्ध रिजल्ट PDF डाउनलोड करें या मांगी गई जानकारी भरें।

5. PDF में अपना रोल नंबर खोजें और रिजल्ट चेक करें।

6. भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रख लें।

To Check Result Pdf - LINK

उम्मीदवारों को अगले चरण की तारीखों और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस देखते रहना चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article