एजुकेशन

IIM Lucknow Placement: सभी छात्रों को मिला प्लेसमेंट, 75% छात्रों को मिला औसतन 1.5 लाख रुपये प्रति महीने का स्टाइपेंड

IIM लखनऊ ने अपने समर प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) के 42वें बैच और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (PGP-ABM) के 23वें बैच के सभी छात्रों को प्लेसमेंट मिला है।

Image

IIM लखनऊ में समर प्लेसमेंट (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IIM Lucknow Placement 2026: मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आईआईएम लखनऊ से अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) लखनऊ ने अपने समर प्लेसमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली है। संस्थान के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) के 42वें बैच और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट (PGP-ABM) के 23वें बैच के सभी छात्रों को प्लेसमेंट मिला है।

इस साल प्लेसमेंट के दौरान छात्रों को 600 से ज्यादा ऑफर मिले। सबसे ज्यादा घरेलू स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये प्रति माह रहा। वहीं, औसत मासिक स्टाइपेंड 1.5 लाख रुपये और मीडियन स्टाइपेंड 1.75 लाख रुपये थे। संस्थान के अनुसार, बैच के 75 प्रतिशत लोगों को औसतन 1.5 लाख रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड मिला।

इन कंपनियों ने दिए छात्रों को ऑफर

प्लेसमेंट प्रक्रिया में कई जानी-मानी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें निम्नलिखित शामिल थीं:

  • Amazon, Google
  • Adobe
  • Accenture
  • Deloitte
  • Goldman Sachs
  • Bain & Company
  • Boston Consulting Group
  • Amazon
  • American Express
  • Google
  • HUL
  • ITC
  • KPMG
  • McKinsey & Company
  • J.P. Morgan Chase
  • Reliance इत्यादि।

इसके अलावा, इस बार कई नई कंपनियां भी प्लेसमेंट प्रक्रिया से जुड़ीं। इनमें Coca-Cola, Flipkart, Groww, IBM, Swiggy, Expedia Group, Bayer, Cummins, DBS और Renew Power जैसी कंपनियां शामिल हैं। इससे छात्रों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में करियर के अवसर बढ़े।

विवरणआंकड़े
प्लेसमेंट100%
कुल ऑफर600 से ज्यादा
सबसे ज्यादा घरेलू मासिक स्टाइपेंड3.5 लाख रुपये
औसत मासिक स्टाइपेंड1.5 लाख रुपये
मीडियन मासिक स्टाइपेंड1.75 लाख रुपये
औसत स्टाइपेंड पाने वाला बैच75%

इस प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को अच्छे स्टाइपेंड के साथ अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने के अवसर मिले। नई कंपनियों की भागीदारी से संस्थान के भर्ती नेटवर्क का भी विस्तार हुआ है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article