एजुकेशन

AAI Admit Card 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AAI ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत आवेदन किया था, वे aai.aero से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

Image

AAI Admit Card 2026

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। अथॉरिटी ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर अपना ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 379 पद भरे जाएंगे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 21 और 26 अक्टूबर 2026 को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

AAI Admit Card 2026: Key Highlight

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाएयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया
पदजूनियर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर
कुल रिक्तियां379
विज्ञापन संख्या12/2026/CHQ/DR-CBT
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की तारीख21 और 26 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोडaai.aero

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाएं।

2. वेबसाइट के भर्ती सेक्शन में संबंधित भर्ती का लिंक खोजें।

3. एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।

5. पासवर्ड या जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा भरें।

6. जानकारी सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

7. परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम ध्यान से जांचें। अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वही पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज लेकर जाएं, जिनकी जानकारी आधिकारिक निर्देशों में दी गई है। आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए हॉल टिकट पहले ही डाउनलोड कर लेना बेहतर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article