एजुकेशन

UKPSC Forest Guard PET 2024: उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Uttarakhand Forest Guard PET Admit Card 2024: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। फिजिकल टेस्ट का आयोजन 10 मार्च और 11 मार्च 2024 को होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट- ukpsc.net.in पर जाना होगा।

Image

UKPSC Forest Guard का एडमिट कार्ड जारी

Photo : iStock

Uttarakhand Forest Guard PET Admit Card 2024: उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो कैंडिडेट्स फिजिकल टेस्ट में शामिल होना चाहते हैं वो UKPSC Recruitment की वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस परीक्षा के माध्यम से कुल 894 पदों पर भर्तियां होंगी। फिजिकल टेस्ट में वही कैंडिडेट्स शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा पास कर ली हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UKPSC Forest Guard का एडमिट कार्ड ऐसे पाएं

स्टेप 1: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ukpsc.net.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Admit Card of Forest Guard Examination-2022 (Physical Eligibility Test/Physical Efficiency Test) के लिंक पर जाना होगा।

स्टेप 4: अगले पेज पर Download Hall Ticket पर जाएं।

स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।

स्टेप 6: लॉगिन करते एडमिट कार्ड चेक करें और प्रिंट लेकर रख लें।

कब होगा फिजिकल टेस्ट?

उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के लिए फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन मार्च में होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को 10 और 11 मार्च को बताए गए सेंटर पर पहुंचना होगा। बता दें कि एडमिट कार्ड में फिजिकल टेस्ट सेंटर का नाम दिया गया होगा।

कितनी है सैलरी?

उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। इसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये तक की है। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। फिजिकल टेस्ट में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी होगा।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article