एजुकेशन

UKPSC Civil Judge Admit Card 2023: उत्तराखंड सिविल जज मेन्स का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कल यानी 25 नवंबर 2023 न्यायिक सेवा सिविल जज मेन्स परीक्षा लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रीलिम्स क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूकेपीएससी सिविल जज का एडमिट कार्ड

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023: यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UKPSC Civil Judge Admit Card 2023) खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कल यानी 25 नवंबर 2023 न्यायिक सेवा सिविल जज मेन्स परीक्षा लिए एडमिट कार्ड (UKPSC Civil Judge Mains Admit Card) जारी करेगा। मुख्य परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बता दें इस बार यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स की परीक्षाएं 05 दिसंबर से 09 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूकेपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2023 Download

  • UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UKPSC Uttarakhand Civil Judge Mains Exam Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

यदि आपको प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है, तो तुरंत ऑफिशियल साइट पर जाकर मेल करें, तुरंत इसमें सुधार कर अपलोड किया जाएगा।

UKPSC Civil Judge Admit Card 2023: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सिविल जज की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article