UKPSC Admit Card Sarkari Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने आज बुधवार 18 जून को उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीधा लिंक नीचे खबर में भी दिया गया है, आप यहां क्लिक करके UKPSC Admit Card Download कर सकते हैं।
UKPSC Admit Card 2025 Upper PCS How to Download
UKPSC Admit Card Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलों करें
कब है परीक्षा
इस परीक्षा का आयोजन 29 जून को किया जाएगा। इस दौरान दो पेपर होंगे, पहला पेपर सामान्य अध्ययन है, जो पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। दूसरी पाली में, उम्मीदवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दूसरा पेपर - सामान्य योग्यता परीक्षण लिखेंगे।
कितने पद भरे जाएंगे
यह भर्ती परीक्षा राज्य सरकार के तहत विभिन्न सेवाओं में 123 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा है। यह मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए है।
आयोग ने कहा कि परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और गलत उत्तरों पर नकारात्मक अंकन लागू किया जाएगा।
