एजुकेशन

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कब से होगी शुरू, देखें सिलेबस और शिफ्ट की टाइमिंग

MPESB की ओर से 7500 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की प्रस्तावित तारीख तय की गई है। उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की टाइमिंग, पेपर का पैटर्न समझ लेने की जरूरत है।

Image

MP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कब से होगी शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से 7500 कांस्टेबल (GD) पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होने की प्रस्तावित तारीख तय की गई है। उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की टाइमिंग, पेपर के पैटर्न और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समझ लेनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट के अनुसार समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

परीक्षा के लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, सतना, रतलाम, नीमच, सीधी, खंडवा, अनूपपुर और बड़वानी समेत कई शहर संभावित केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए केंद्र की जानकारी जरूर जांचनी चाहिए।

विवरणपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
परीक्षा का समयसुबह 10 से दोपहर 12 बजेदोपहर 3 से शाम 5 बजे
रिपोर्टिंग का समयसुबह 8 से 9 बजेदोपहर 1 से 2 बजे

MP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का पैटर्न

लिखित परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नों का स्तर मध्य प्रदेश बोर्ड की आठवीं कक्षा के स्तर के अनुसार बताया गया है। जानें किस विषय से कितने सवाल पूछे जाएंगे।

विषयप्रश्नों की संख्या
सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान40
बौद्धिक क्षमता और मानसिक अभिरुचि30
विज्ञान और सरल अंकगणित30
कुल100

कब जारी होगा एडमिट कार्ड?

उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग चार दिन पहले उपलब्ध होने की संभावना है। प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। इसे डाक से नहीं भेजा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article