एजुकेशन

BEL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए 350 पदों पर भर्ती, जानें कितनी देनी होगी फीस

BEL Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में प्रॉबेशनरी इंजीनियर के कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मैकेनिकल के 150 पद शामिल हैं।

Image

BEL Recruitment 2026

BEL Recruitment 2026: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भर्ती निकाली है। रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली इस सरकारी कंपनी में प्रॉबेशनरी इंजीनियर के कुल 350 पद भरे जाएंगे। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स के 200 और मैकेनिकल के 150 पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) संभावित रूप से 22 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में BE, BTech या चार साल की BSc इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। सामान्य तौर पर प्रथम श्रेणी की डिग्री जरूरी है, जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के अनुसार छूट मिल सकती है। अनारक्षित और EWS वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

किस ब्रांच में कितने पद हैं?
पद का नामरिक्तियां
प्रॉबेशनरी इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स)200
प्रॉबेशनरी इंजीनियर (मैकेनिकल)150
कुल पद350
Official PDf ! Direct Link to Online Apply

कितनी मिलेगी सैलरी और आवेदन फीस?

BEL में चयनित उम्मीदवारों को E-II ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इस पद का वेतनमान 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक है। सालाना CTC लगभग 13 लाख रुपये बताया गया है।

विवरणजानकारी
आवेदन फीस (General/EWS/OBC-NCL)1,180 रुपये
SC/ST/PwBD/Ex-servicemenफीस में छूट
कंप्यूटर आधारित परीक्षा22 दिसंबर 2026 (संभावित)
परीक्षा में कुल अंक85
इंटरव्यू के अंक15

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल हैं। परीक्षा में 125 सवाल पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 120 मिनट मिलेंगे। हर गलत जवाब पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। CBT के 85 अंक और इंटरव्यू के 15 अंक मिलाकर उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article