UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2024: उत्तराखंड मेडिकल स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1455 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ukmssb.org पर जाना होगा।
उत्तराखंड मेडिकल स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 1 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स योग्यता, सैलरी और आवेदन का तरीका यहां देख लें।
Uttarakhand Nursing Officer के लिए योग्यता
उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उत्तराखंड इंडियन नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कॉउंसिल में कैंडिडेट रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
उत्तराखंड में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 साल से ज्यादा और 42 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करें।
आवेदन का तरीका
- नर्सिंग ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ukmssb.org पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर New Vacancies के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद Application Form के लिंक पर जाना होगा।
- अब मांगी गई डिटेल्स से पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
