वेब सीरीज

'औकात में रहो'- Samay Raina पर भड़के Orry! चेतावनी देते हुए बोले- अंदर गया तो बाहर नहीं आएगा इस बार

Orry Gets Angry On Samay Raina: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पर ऑरी का गुस्सा फूटा है। उन्होंने समय रैना को चेतावनी देते हुए कहा कि इस बार अंदर जाएगा तो बाहर नहीं आएगा।

Image

Samay Raina पर बिफरे Orry (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Orry Gets Angry On Samay Raina: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो "इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में इस बार अर्चना पूरन सिंह, शैरन वर्मा, निशांत सुरी और ओरहान अवात्रामनी यानी ओरी भी मेहमान बनकर पहुंचे। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में समय रैना ने अपने शो पर आए मेहमानों को तो रोस्ट किया ही, साथ ही बदले में वह भी जमकर रोस्ट हुए। लेकिन शो पर ही समय रैना ने ऐसा कमेंट कर दिया, जिससे ऑरी बुरी तरह भड़क गए। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में ओरी ने समय रैना को 'औकात' में रहने के लिए तो कहा ही, साथ ही चेतावनी देते हुए बोले कि इस बार अंदर गया तो बाहर नहीं आएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: orry से हुई लड़ाई के बाद Palak Tiwari ने शेयर किया पोस्ट, तस्वीरें देख लोगो ने किया जमकर सपोर्ट

    'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' में ओरी ने आते ही कहा कि वह यहां अपने अलावा किसी और को नहीं जानते हैं। इसपर समय रैना ने भी उनकी फिरकी लेने का फैसला किया। समय रैना ने ओरी को लेकर कहा कि उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह घर-घर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं जो कि वो बना चुके हैं। समय रैना ने इसपर आगे कमेंट करते हुए कहा, "ये शो के साथ भी जाता है कि व्हेयर देयर इज ए विल, देयर इस ए गे। (जहां चाह होती है, वहां गे होता है।)" समय रैना की इस बात पर ओरी बिफर पड़े। उन्होंने समय को चेतावनी देते हुए कहा, "जिन लोगों से मुझे जान-पहचान है ना, तुम अंदर जाएगा तो तुम बाहर नहीं आएगा इस बार। तो सावधान रहो, औकात में रहो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akanksha Chamola हुईं बड़े हादसे का शिकार! घुटने और पसलियों में लगी चोट

      ओरी की बात पर समय रैना ने सवाल किया, "कहां डालेगा, वांतारा में?" वहीं ओरी ने जवाब देते हुए कहा, "बंदरों को वहां ही डालते हैं। तुम वहां पर अच्छी जिंदगी जियोगे। तुम्हें ये सब बकवास करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।" बता दें कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के पूरे एपिसोड में ओरी और समय रैना एक-दूजे की टांग खींचते दिखाई दिये।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article