एजुकेशन

UGC NET June Result 2026 Declared: जारी हुआ यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, ugcnet.nta.nic.in पर करें चेक

UGC NET June Result 2026 Declared: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET June Result 2026 Declared: यहां देखें यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट

UGC NET June Result 2026 Declared: यूजीसी नेट जून परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UGC NET June Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET June Exam Date: कब हुई थी यूजीसी नेट जून की परीक्षा

बता दें यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 23, 24, 25, 29, 30 जून 2026 और 5 जुलाई 2026 को देशभर के 285 शहरों में स्थित 655 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके 84 विषयों के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की दर्ज प्रतिक्रियाएं 16 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई थीं। यहां अभ्यर्थियों की आपत्तियों का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की गई। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UGC NET June Result 2026

UGC NET June Result 2026

UGC NET June Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर UGC NET June Result 2026 Declared लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET June Result 2026: कब होगी यूजीसी नेट 3 विषयों की दोबारा परीक्षा

अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों के संबंध में सितंबर 2026 में होने वाले प्रश्नपत्रों की दोबारा परीक्षा अब 9 सितंबर और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए 16 अगस्त 2026 की सार्वजनिक सूचना देखी जा सकती है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article