एजुकेशन

UK Board Result 2026: पिता चलाते हैं टैक्सी और बेटी बनी उत्तराखंड बोर्ड टॉपर, 97% नंबर लाकर रच दिया इतिहास

UK Board Result 2026 Taxi Driver Daughter Vanshika Secures Third Rank: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं में टैक्सी चालक पिता की बेटी, हरिद्वार की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Image

UK Board Result 2026 Topper Vanshika

UK Board Result 2026 Taxi Driver Daughter Vanshika Secures Third Rank: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। बोर्ड परीक्षा में हरिद्वार की छात्रा वंशिका ने प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल कर अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। हरिद्वार की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ वंशिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। हरिद्वार की वंशिका की इस उपलब्धि को विशेष माना जा रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा

वंशिका की सफलता यह साबित करती है कि निरंतर मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी छात्र ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है। हरिद्वार के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मायापुर की छात्रा वंशिका के पिता टैक्सी ड्राइवर है। वंशिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। परिवार और शिक्षकों का सहयोग भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा। उनकी इस उपलब्धि से न केवल हरिद्वार, बल्कि पूरे राज्य के विद्यार्थियों को प्रेरणा मिल रही है।

कुल 85 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा परिणाम में कई छात्राओं ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं और कुल पास प्रतिशत भी संतोषजनक रहा है। 2026 में उत्तराखंड बोर्ड का कुल पास प्रतिशत करीब 85% से अधिक दर्ज किया गया है, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।यहां बता दें कि 10वीं में 92.10% छात्र पास हुए हैं, जिसमें अक्षत गोपाल ने 98.2% अंकों के साथ टॉप किया है, जबकि 12वीं में गीतिका और सुशीला ने 98% अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। बोर्ड ने परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए, जहां छात्र रोल नंबर के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article