एजुकेशन

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026 Declared: जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026 Declared On uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in (यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट) : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है।

Image

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026 Declared: यहां आप उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026 Declared On uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in (यूके बोर्ड 12वीं का रिजल्ट) : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज यानी 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे कक्षा कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UK Board 12th Result) सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। रिजल्ट का ऐलान शिक्षा मंत्री प्रेस कांफ्रेंस के जरिए घोषित किया गया है।

पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था। जबकि 2024 में 30 अप्रैल, 2023 में 25 मई, 2022 में 6 जून और 2021 में 31 जुलाई 2026 को नतीजे घोषित किए गए थे। इस बार परीक्षाएं कुल 1261 केंद्रों पर निर्धारित थी।

बता दें उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का कुल पास पर्सेंटेज 85.11% दर्ज किया गया है। इस साल टॉप रैंक पर अक्षत गोपाल ने कब्जा जमाया है, जिन्होंने 500 में से 491 अंक हासिल कर 98.20 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। अक्षत गोपाल एम पी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के छात्र हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • सबसे पहले uaresults.nic.in, ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UBSE UK Uttarakhand Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ओडिशा के स्कूलों 27 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

UK Uttarakhand Board 12th Result 2026: डिजिलॉकर से चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आप digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
  2. फिर लॉगिन करे या फिर नया अकाउंट बनाएं।
  3. अब “Education” सेक्शन में जाएं।
  4. छात्र UK Board (UBSE) का विकल्प का चयन करें।
  5. कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  6. एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर को दर्ज करें।
  7. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
यहां आप उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article