एजुकेशन

UGC NET Result 2026: यूजीसी नेट रिजल्ट दो चरणों में होगा जारी, ugcnet.nta.ac.in पर एक्टिव होगा लिंक

UGC NET Result 2026 Sarkari Result Date Official Website: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 84 विषयों के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे ugcnet.nta.ac.in पर देखा और डाउनलोड किया जाएगा।

Image

UGC NET Result 2026 Sarkari Result Date Official Website

UGC NET Result 2026 Sarkari Result: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 84 विषयों के परिणाम जल्द जारी करने की तैयारी में है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार लंबे समय से स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस बार रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यूजीसी नेट जून 2026 में कुल 87 विषय शामिल थे, लेकिन इनमें से 3 विषयों की दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। ऐसे में इन तीन विषयों का परिणाम फिलहाल जारी नहीं किया जाएगा। बाकी 84 विषयों के नतीजे पहले घोषित किए जा सकते हैं। यही वजह है कि यूजीसी नेट रिजल्ट दो चरणों में होगा जारी

84 विषयों का रिजल्ट पहले क्यों आएगा?

जानकारी के मुताबिक, 84 विषयों की परीक्षा के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है। NTA इन विषयों के उम्मीदवारों को ज्यादा इंतजार कराने के बजाय उनका रिजल्ट पहले जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीं, जिन तीन विषयों के लिए री-एग्जाम कराया जा रहा है, उनके परिणाम दोबारा परीक्षा पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। यानी इन विषयों में शामिल अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

UGC NET June Result 2026 Kaise Dekhe

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी।

रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Result या Scorecard से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी पिन या कैप्चा भरें।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी होगी जारी

UGC NET रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी और विषय के अनुसार कटऑफ भी देखनी होगी। कटऑफ अलग-अलग श्रेणियों जैसे सामान्य, OBC, SC, ST और EWS के लिए जारी की जाएगी।

जो उम्मीदवार निर्धारित मानकों के अनुसार JRF या असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई करेंगे, उन्हें ई-सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आगे शैक्षणिक और भर्ती संबंधी प्रक्रियाओं में किया जा सकता है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article