UGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट कब जारी होगा, ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jan 29, 2026, 12:43 PM IST
UGC NET Result 2025 @ ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही UGC NET दिसंबर सेशन 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
UGC NET Result 2025 Direct Link: यूजीसी नेट रिजल्ट
UGC NET Result 2025 at ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही UGC NET दिसंबर सेशन 2025 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना यूजीसी नेट रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। NTA की ओर से अभी तक UGC NET रिजल्ट 2026 की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट के साथ ही NTA द्वारा UGC NET Cut-Off 2026 भी जारी की जाएगी। कट-ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को Assistant Professor और Junior Research Fellowship (JRF) के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।
UGC NET Result 2025 ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए UGC NET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें
UGC Net क्या है
यूजीसी-नेट एक परीक्षा है जिसके द्वारा भारतीय नागरिकों की भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप', 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति', 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश' तथा 'केवल पीएचडी में प्रवेश' के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। यूजीसी-एनईटी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिसंबर 2018 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की जा रही है।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करना और/या सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता और/या केवल पीएचडी में प्रवेश यूजीसी-एनईटी के भाग-I और भाग-II में उम्मीदवार के समग्र प्रदर्शन पर निर्भर करता है। 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश' श्रेणी के अंतर्गत अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के पात्र होंगे, लेकिन जेआरएफ प्रदान करने के पात्र नहीं होंगे। ‘केवल पीएच.डी. में प्रवेश’ श्रेणी के अंतर्गत अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार केवल पीएच.डी. में प्रवेश के लिए पात्र होंगे, लेकिन जेआरएफ की उपाधि प्राप्त करने और/या सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।