एजुकेशन

UGC NET Result 2022 Declared: जारी हुए यूजीसी नेट एग्जाम के नतीजे, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Written by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Nov 5, 2022, 07:06 PM IST

UGC NET Result 2022 Released, UGC NET 2022 Sarkari Result: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। ‌नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर आज जारी कर दिया है। प्रो. एम जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट रिजल्ट की तारीख का ऐलान कल ही कर दिया था।

Image

UGC NET Result 2022

UGC NET Result 2022 Declared, UGC NET Result at nta.ac.in, ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने आज यानी 5 नवंबर 2022 को यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET Result) की घोषणा कर दी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या ugcnet.nta.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए परीक्षा एक साथ हुई।

UGC NET Result 2022: इन वेबसाइट्स पर नतीजे जारी

यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in, ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जारी किया गया है। ‌ इसके अलावा अभ्यर्थी यहां नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

How to download UGC NET December 2021 and June 2022 Result: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट रिजल्ट

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर 'UGC NET December 2021 and June 2022 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि / पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी UGC NET Result 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2022: अक्टूबर में खत्म हुई परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा 14 अक्टूबर 2022 को संपन्न हुई और एनटीए ने 18 अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर भी जारी कर दी थी। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद 2 नवंबर को फाइनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article