एजुकेशन

UGC NET Exam Schedule 2025: जारी हुआ यूजीसी नेट एग्जाम का शेड्यूल, जानें किस तारीख को होगी किस सब्जेक्ट की परीक्षा

UGC NET Exam Schedule 2025 Subject Wise released at ugcnet.nta.ac.in: शनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट एग्जाम का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से भी यूजीसी नेट शेड्यूल 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET Exam Schedule 2025

UGC NET Exam Schedule 2025 Subject Wise released at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर यूजीसी नेट एग्जाम 2025 का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यूजीसी नेट एग्जाम का पैटर्न भी जान सकते हैं।

UGC NET Exam Date 2025: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले जारी की जाएगी। जबकि, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के 4 दिन पहले अपलोड किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET Admit Card 2025

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam Schedule 2025 Subject Wise

UGC NET Exam 2025 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलते हैं और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article