UGC NET Exam City Slip 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडटे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप (UGC NET City Intimation Slip 2023) आज यानी 7 जून को जारी कर दी जाएगी। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
UGC NET June Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन के लिए परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी।
UGC NET City Slip 2023: आज जारी होगी सिटी स्लिप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 7 जून को जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थी इसके जरिए परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to download UGC NET Exam City Slip 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सिटी इंटीमेशन स्लिप पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप चेक कर सकते हैं।
यूजीसी नेट जून परीक्षा में कुल 300 अंकों के 300 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
