एजुकेशन

UGC NET Notification 2023: इस दिन होगी यूजीसी नेट परीक्षा, जानें कब तक आएगा नोटिफिकेशन

UGC NET December 2023, UGC NET Notification 2023 Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां एग्जाम डेट से लेकर पैटर्न और योग्यता सहित सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET Notification 2023

Photo : iStock

UGC NET December 2023, UGC NET Notification 2023 Date: यूजीसी नेट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा का नोटिफिकेशन सितंबर के आखिरी या अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर तय समय के अंदर अप्लाई कर सकेंगे। अभ्यर्थी आवेदन से पहले यहां यूजीसी नेट से जुड़ी सारी जानकारी चेक कर सकते हैं।

UGC NET Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले एनटीए की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

UGC NET Exam Pattern 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट परीक्षा में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, मैथमेटिक्स, लॉजिकल रीजनिंग, ‌कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन सहित संबंधित विषय से कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। बता दें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

UGC NET Eligibility 2023: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, नेट जेआरएफ के लिए आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अप्लाई कर सकेंगे।

How to Apply for UGC NET Exam 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • फिर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा कर दें।

NTA UGC NET 2023: अगले साल कब होगी परीक्षा

एनटीए ने हाल ही में एग्जाम कैलेंडर जारी किया था। जारी सूचना के अनुसार, अगले साल यूजीसी नेट सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 10 जून से 21 जून 2024 तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम तय समय के अंदर जारी कर दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए एनटीए की वेबसाइट पर चेक करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article