UGC NET Answer Key 2023, UGC NET Provisional Answer Key 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET December Exam 2023) की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 3 जनवरी को जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से यूजीसी नेट आंसर-की 2023 (UGC NET December Answer Key 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट दिसंबर आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET December Exam 2023: कब तक आएगा रिजल्ट
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बज से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक ऑनलाइन मोड में हुई थी। वहीं, आज इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजीसी नेट रिजल्ट भी जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
UGC NET Answer Key 2023: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति
जारी सूचना के अनुसार, यदि अभ्यर्थी को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 5 जनवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UGC NET Answer Key 2023
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट आंसर-की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA UGC NET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
