UGC NET Admit Card 2023, UGC NET December Hall Ticket 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Exam Date 2023: फरवरी में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजत की जाएगी। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
UGC NET Admit Card 2023: जल्द आएगा एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में एनटीए दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए कभी भी एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में आएगा। हालांंकि, इस संबंस में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
How to download UGC NET December Admit Card 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2023: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालय और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए छात्रों की योग्यता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
