एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2023: यहां से डाउनोलड करें यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, आज शाम तक होगा जारी

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 10, 2023, 02:29 PM IST

UGC NET Admit Card 2023, UGC NET 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आज शाम जारी करने जा रहा है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

Image

UGC NET Admit Card 2023

Photo : iStock

UGC NET Admit Card 2023, UGC NET 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार आज खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड आज शाम तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी एनटीएट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनोलड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड (UGC NET June Admit Card 2023) की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Admit Card 2023: सिटी इंटीमेंशन स्लिप जारी

एनटीए ने हाल ही में यूजीसी नेट परीक्ष की सिटी इंटीमेंशन स्लिप जारी की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाना है। चूंकि परीक्षा शुरू होने में अब केवल तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे में एनटीए आज शाम तक एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।

UGC NET June Exam 2023: जून में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा देश के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET Admit Card 2023

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकत हैं
UGC NET Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। इसमे 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय भी दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए योग्य माने जाते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article