एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 18, 2023, 08:40 AM IST

UGC NET 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET 2023, UGC NET December Admit Card 2023 released on ugcnet.nta.nic.in: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज की आवश्यकता होगी।

UGC NET Exam 2023: फेज 1 एग्जाम की डेट

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET Exam Date 2023) 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। फेज 1की परीक्षा 57 विषयों के लिए 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को होगी। एनटीए ने फिलहाल फेज 1 एग्जाम के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किया है। अन्य फेज के लिए एडमिट कार्ड तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

UGC NET 2023 Admit Card: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एनटीए ने हाल ही में इंटीमेशन स्लिप भी जारी की थी। ध्यान रहे कि परीक्षा में केवल एडमिट कार्ड के जरिए ही प्रवेश दिया जाएग। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UGC NET December Admit Card 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब आप यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2023 - Direct Link

UGC NET Exam 2023: ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

यूजीसी नेट एग्जाम में 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article