Valmiki Jayanti School Holiday 2026: महर्षि वाल्मिकी जयंती कल यानी 26 अक्टूबर 2026, सोमवार (Valmiki Jayanti School Holiday) को है। उन्हें संस्कृत के महान कवियों में गिना जाता है और आदिकवि के नाम से भी जाना जाता है। उनकी रचना रामायण में भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, कर्तव्य, त्याग और मर्यादा का वर्णन मिलता है। इस बीच उत्तर प्रदेश के स्कूलों के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या कल महर्षि वाल्मिकी जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। हाल ही में प्रदेश सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कल यानी 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार ने पहले इस दिन को निर्बंधित अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब शासन स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इसे सार्वजनिक अवकाश में बदलने का निर्णय लिया गया है।
आदेश जारी कर दी गई सूचना
इस बात की जानकारी आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन स्तर पर सम्यक् विचारोपरांत महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेन्ट ऐक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा।
अब कब खुलेंगे यूपी के स्कूल
उत्तर प्रदेश के इस आदेश के बाद कल प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। अब स्कूल 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को खुलेंगे। यहां स्कूलों को वॉट्सऐप व मैसेज के जरिए छात्रों व अभिभावकों को सूचित करने के लिए कहा गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल में संपर्क कर सकते हैं।
निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत नहीं होगा अवकाश
सरकार के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर घोषित यह सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अधीन नहीं होगा। यानी यह अवकाश उक्त अधिनियम के तहत घोषित अवकाश की श्रेणी में शामिल नहीं है। इस संबंध में संबंधित विभागों और संस्थानों को आदेश के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक व्यवस्था करनी होगी।
