जारी हुआ यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर लिंक एक्टिव
जारी हुआ यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर लिंक एक्टिव
UGC NET DECEMBER SESSION ADMIT CARD 2022 DOWNLOAD LINK
एनटीए यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा (UGC NET Exam Date 2023) का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा का पहला फेज 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को होगा। एनटीए ने हाल ही में इंटीमेशन स्लिप जारी की है।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET 2023 Exam) में टीचिंग एप्टीट्यूड, रिसर्च एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, कम्युनिकेशन और डाटा इंटरप्रिटेशन सहित संबंधित विषय से 300 अंकों के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा से जुडे़ ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
