UCEED Result 2024 Released: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे ने यूसीईईडी 2024 परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार डिजाइन के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - uceed.iitb.ac.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी परिणामों की जांच की जा सकती है। रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक और चरण नीचे दिए गए हैं।
यूसीईईडी 2024 स्कोरकार्ड 11 मार्च से उपलब्ध होंगे। आधिकारिक जानकारी में है कि ''UCEED 2024 Results are now available to view at Candidate portal after log-in. Score Cards can be downloaded from the portal from March 11 onwards''
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगइन बटन पर क्लिक करें और अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें। डाउनलोड करने का सीधा लिंक और चरण नीचे साझा किए गए हैं
यूसीईईडी परिणाम 2024 – कैसे डाउनलोड करें? UCEED Result 2024 – How to download?
- आधिकारिक वेबसाइट – uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर कैंडिडेट पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन चुनें और अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए डाउनलौड कर लें।
UCEED 2024 परीक्षा — UCEED 2024 Exam
UCEED 2024 परीक्षा 21 जनवरी 2024 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा के दो भाग थे: भाग-ए कंप्यूटर-आधारित, और भाग-बी में स्केचिंग से संबंधित था, जिसे निर्धारित शीट पर हल करना था। दोनों भागों का प्रयास करना अनिवार्य था।
