UBSE UK Board 12th Result 2026: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) इंटरमीडिएट यानी 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हजारों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट का इंतजार 25 अप्रैल 2026 को खत्म होने वाला है। बोर्ड द्वारा 25 अप्रैल को रिजल्ट (UK Board Result) की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर मार्कशीट का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते है। मार्कशीट डाउनलोड करने के आसान चरण नीचे दिए गए हैं, जिसे फॉलो कर आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट किस समय होगा जारी?
उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। परिणामों की घोषणा सुबह 10:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके तुरंत बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिवेट हो जाएगा। बोर्ड ने इस बार समय पर कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, ताकि छात्र समय पर अपनी आगे की पढ़ाई की योजना बना सकें।
उत्तराखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट की ऑनलाइन मार्कशीट कैसे करें डाउनलोड
1. परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:
2. सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
3. होमपेज पर दिए गए 'UK Board 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
5. विवरण भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
6. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के संदर्भ के लिए इसका PDF डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इंटरनेट पर जारी होने वाली यह मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्रों को अपनी मूल अंकतालिका (Original Marksheet) कुछ दिनों बाद अपने संबंधित विद्यालयों से प्राप्त करनी होगी।
कितने छात्रों ने किया 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर
इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। डेटा के अनुसार, इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा में 1,02,986 छात्र शामिल हुए। इन परीक्षाओं का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे की एक ही पाली में किया गया था। लिखित परीक्षाओं से पहले, 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच प्रयोगात्मक (Practical) परीक्षाएं संपन्न करा ली गई थीं।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
