एजुकेशन

Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में पहचान पत्र लाना हुआ जरूरी, इस राज्य ने शुरू की पहल

UK Board Class 10th 12th 2026: बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किया है कि अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ वैध पहचानपत्र (आईडी) भी अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा।

Image

बोर्ड परीक्षा में पहचान पत्र लाना हुआ जरूरी

UK Board Class 10th 12th 2026: बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी किया है कि अब परीक्षार्थियों को प्रवेशपत्र के साथ वैध पहचानपत्र (आईडी) भी अनिवार्य रूप से लेकर आना होगा। हाल ही में हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र पर आठ छात्रों की जगह दूसरे युवक परीक्षा देते पकड़े गए थे। इस घटना के बाद बोर्ड ने परीक्षा हॉल में जाने से जुड़ी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है।

पहचान स्पष्ट न होने की स्थिति में नहीं दे पाएंगे परीक्षा

बोर्ड सचिव वी.पी. सिमल्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच अभियान चलाया जाए। यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र या पहचान को लेकर जरा भी संदेह हो, तो आधार कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र से तुरंत पुष्टि की जाए। पहचान स्पष्ट न होने की स्थिति में परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

बोर्ड का कहना है कि केवल प्रवेश पत्र के आधार पर केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। फोटो बदलकर या पहचान बदलकर परीक्षा देने जैसे मामलों पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और अनुचित साधनों पर कड़ा अंकुश लगेगा।

Uttarakhand Board Exam 2026 Schedule

उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 23 फरवरी 2026 से और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। बोर्ड परीक्षाओं का समापन 23 मार्च 2026 को होगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र जाते समय प्रवेशपत्र के साथ वैध पहचानपत्र जरूर साथ रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 1722 व्यक्तिगत, जबकि 110544 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हैं। इसी तरह उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट में 3637 व्यक्तिगत जबकि 99349 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article