TS SSC 10th Board Exam 2024, Telangana Board 10th Date Sheet 2024: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, तेलंगाना ने एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in से एसएससी डेट शीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से तेलंगाना 10वीं डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Telangana 10th SSC Exam 2024: 10वीं एग्जाम की डेट
जारी सूचना के अनुसार, तेलंगाना बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 18 मार्च से 2 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।
Telangana TS Board Exam 2024: कब होगी 12वीं परीक्षा
बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं परीक्षा की भी डेट शीट जारी की थी। डेट शीट के अनुसार, टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 18 मार्च तक किया जाएगा। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 फरवरी से 19 मार्च तक होगी। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा।
How to download TS SSC 10th Date Sheet 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- फिर टीएस एसएससी डेट शीट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर डेट शीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Telangana Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
टीएस इंटर और एसएससी एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
