एजुकेशन

TS POLYCET Result 2023: जारी हुआ टीएस पॉलीसेट रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 26, 2023, 10:46 AM IST

TS POLYCET Result 2023, polycet.sbtet.telangana.gov.in: स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने तेलंगाना पॉलीटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

TS Polycet Result 2023 Declared

TS POLYCET Result 2023, polycet.sbtet.telangana.gov.in: टीएस पॉलीसेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने तेलंगाना पॉलीटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (POLYCET) का रिजल्ट आज यानी 26 मई को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए हॉल टिकट नंबर की आवश्यकता होगी।

Telangana State POLYCET Result 2023: कब हुई परीक्षा

टीएस पॉलीसेट एग्जाम का आयोजन 17 मई को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के कुल 296 केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इसके नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं।जारी सूचना के अनुसार, इस साल टीएस पॉलीसेट परीक्षा के लिए कुल 1,05,742 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था, जिसमें से 98,273 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। इसमें लड़कियों की संख्या 43,573 और लड़कों की संख्या 54,700 है। सभी स्टूडेंट्स अब बोर्ड की वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए नतीजे देख सकते हैं।

How to download TS POLYCET Result 2023

  • टीएस बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर टीएस पॉलीसेट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Telangana POLYCET Result 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

टीएस पॉलीसेट में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एसएसी और एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए न्यूनतम पास प्रतिशत नहीं है।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article