एजुकेशन

TS Inter Result 2023, tsbie.cgg.gov.in: जारी हुआ टीएस इंटरमीडिएट रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें नतीजे

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 9, 2023, 11:43 AM IST

TS Inter Result 2023, Telangana Inter 1st and 2nd Year Result 2023: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने आज यानी 9 मई को ठीक 11 बजे टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष की घोषणा कर दी है। तेलंगाना इंटरमीडिएट एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स tsbie.cgg.gov.in के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

TS Inter Result 2023 OUT

TS Inter Result 2023, Telangana Inter 1st and 2nd Year Result 2023: टीएस इंटर रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने आज यानी 9 मई को ठीक 11 बजे TS Inter 1st and 2nd Year Result 2023 की घोषणा कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in के अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, टीएस इंटरमीडिएट रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस पर नतीजे देखने के लिए TSGEN1 या TSGEN2 और रजिस्ट्रेशन नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। जिसके बाद रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

Telangana TS Intermediate Result 2023: टीएस इंटर पासिंग मार्क्स

टीएस इंटर एग्जाम का आयोजन 15 मार्च से 4 अप्रैल तक किया गया था। इस साल परीक्षा के लिए 9,47,699 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा में 4,82,677 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 4,65,022 स्टूडेंट्स शामिल हुए। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

How to download TS Intermediate Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
  • फिर TS Inter 1st and 2nd Year Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टूडेंट्स TS Inter Marksheet 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
TS Inter Result 2023 Direct Link - Check Marks

Manabadi TS Inter Result 2023: किस नंबर पर कितने ग्रेड

टीएस इंटर परीक्षा में 750 या उससे अधिक नंबर मिलने पर A ग्रेड दिया जाएगा। जबकि, 600 से 74 9 नंबर पर B ग्रेड, 500 से 599 नंबर पर C ग्रेड और 350 से 499 नंबर पर D ग्रेड मिलेगा। बता दें कि अपने मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स पुर्नमूल्यांकन के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article