एजुकेशन

Trending GK Quiz: लालकिले पर कितनी बार तिरंगा फहरा चुके हैं PM मोदी, किस प्रधानमंत्री के नाम है सबसे ज्यादा बार का रिकॉर्ड

Independence day Trending GK Quiz: 15 अगस्त को भारत में 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Speech) मनाया जाएगा। यही वह दिन है जब भारत करीब 200 वर्ष बाद अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त हुआ था और देश में आजादी का सूरज उदय हुआ था। इस दिन लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं व देशवासियों को संबोधित करते हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कितनी बार लालकिले पर तिरंगा फहरा चुके हैं।

Image

लालकिले पर कितनी बार तिरंगा फहरा चुके हैं PM मोदी (Photo: PTI)

Independence day Trending GK Quiz: 15 अगस्त को भारत में 79वां स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Speech) मनाया जाएगा। यही वह दिन है जब भारत करीब 200 वर्ष बाद अंग्रेजों की बेड़ियों से मुक्त हुआ था और देश में आजादी का सूरज उदय हुआ था। इस दिन लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं व देशवासियों को संबोधित करते हैं। क्या आप जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कितनी बार लालकिले पर तिरंगा फहरा चुके हैं। अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं तो आपको सामान्य ज्ञान के ऐसे सवालों के जवाब पता होने चाहिए। स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछ लिए जाते हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार तिरंगा कहां फहराया गया था?

पहला सार्वजनिक ध्वजारोहण 15 अगस्त 1947 की दोपहर को इंडिया गेट, नई दिल्ली के पास प्रिंसेस पार्क में हुआ था। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने तिरंगा फहराने का सम्मान प्राप्त किया। रहस्यमय तरीके से, जब तिरंगा फहराया गया तो आसमान में इंद्रधनुष दिखाई दिया।

लाल किले पर पहली बार तिरंगा कब फहराया गया?

दिल्ली के लाल किले पर पहली बार तिरंगा 16 अगस्त 1947 को सुबह 8:30 बजे फहराया गया था, यानी आजादी के अगले दिन पहली बार लालकिले पर तिरंगा फहराया गया था। यहां ब्रिटिश हुकूमत का साउथ इंडिया में सबसे बड़ा मुख्यालय था।

कहां रखा गया है पहली बार लालकिले पर फहराया गया तिरंगा?

पहली बार लालकिले पर फहराया गया ऐतिहासिक झंडा आज भी चेन्नई के फोर्ट म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है। इसे खास कांच के बॉक्स में एयरटाइट तरीके से रखा गया है ताकि यह समय के साथ खराब ना हो। इसके सिलिका जेल की मदद से नमी से बचाकर रखा गया है।

Red fort, Delhi

लालकिला, दिल्ली (Photo: Wikipedia)

लालकिले का निर्माण किसने करवाया?

आपको बता दें कि लाल किले का निर्माण ताजमहल बनवाने वाले मुगल बादशाह शाहजहां ने करवाया था। 1638 से 1648 के बीच मुगल बादशाह शाहजहां ने लाल किला बनवाया। लाल किले के लिए दो जगह चुनी गई थीं जिनमें एक रायसीना हिल भी थी। हालांकि वहां लाल किला नहीं बना।

लाल किले पर किस प्रधानमंत्री ने फहराया सबसे ज्यादा बार तिरंगा?

आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू लाल किले की प्राचीर से रिकॉर्ड 17 बार तिरंगा झंडा फहराया था। सबसे ज्यादा बार झंडा फहराने वाले प्रधानमंत्रियों की लिस्ट में सबसे ऊपर जवाहर लाल नेहरू का ही नाम है। इस मामले में वह पंडित नेहरू के बाद दूसरे नंबर पर इंदिरा गांधी हैं जिन्होंने 16 बार तिरंगा फहराया।

Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo: pmindia.gov.in)

लालकिले पर कितनी बार तिरंगा फहरा चुके हैं PM मोदी

साल 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से लगातार पीएम नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा रहे है। वह अब तक 11 बार तिरंगा फहरा चुके हैं और 15 अगस्त 2025 को 12वीं बार तिरंगा फहराएंगे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article