Today School Closed: क्या आज 16 जनवरी को स्कूल बंद हैं या नहीं, यहां देखें स्टेट वाइज स्कूल हॉलिडे लिस्ट
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 16, 2026, 06:10 AM IST
Today School Closed, Kya Aaj School Band Hai Ya Nahin: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। लगातार तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके चलते कई राज्यों को स्कूलों में छुट्टिया बढ़ा दी गई हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं, क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं, क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं, क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं। Kya Aaj School Ki Chutti Hai, Kya Aaj School Band Rahenge, School Closed Today, Today School Closed, Delhi School Closed News
Today School Closed: क्या आज 16 जनवरी को स्कूल बंद हैं या नहीं
Today School Closed, Kya Aaj School Band Hai Ya Nahin: उत्तर और मध्य भारत में सर्दी का (Today School Closed) कहर जारी। हर गुजरते दिन के साथ सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ (Today School Closed Or Open) रहा है। लगातार तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (Today School Closed Or Not) गया है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर (Delhi School Closed) दी है। साथ ही उत्तराखड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं हैं। जिसके चलते भारत के कई क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। वहीं कई राज्यों में लंबे समय तक छुट्टी के बाद स्कूलों को खोलने का आदेश दे दिया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज स्कूल बंद है, क्या आज 16 जनवरी को दिल्ली के स्कूल बंद हैं, क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं, क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं? यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Kya Aaj Delhi ke School Band Hai: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या खुले
दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक निर्धारित था। अभी तक अवकाश की अवधि बढ़ाने की कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, जिसका अर्थ है कि नए निर्देश जारी होने तक स्कूलों में कक्षाएं 16 जनवरी से फिर से शुरू होने की उम्मीद है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Noida School Closed Or Not
नोएडा के स्कूल के छात्र लगातार सर्च कर रहे हैं कि क्या आज यानी 16 जनवरी को स्कूल खुले हैं या नहीं। बता दें गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में घने कोहरे और ठंड के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया था। यह नियम सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर लागू था। वहीं आज यानी 16 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।
Ghaziabad School Closed DM Order Today: गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या नहीं
बता दें गाजियाबाद जिला प्रशासन ने मौजूदा शीत लहर के मद्देनजर घोषणा की है कि नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संशोधित समय पर चलेंगी।
Haryana School Closed News Today
हरियाणा सरकार के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। वहीं विंटर वेकेशन समाप्त होने के बाद आज यानी 16 जनवरी से सभी स्कूल खुलेंगे।
Kya Aaj Bihar Ke School Band Hai
बिहार के स्कूलों की बात करें तो यहां भी विंटर वेकेशन समाप्त हो चुका है। ऐसे में आज यानी 16 जनवरी से सभी स्कूल संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्राधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
UP School Closed: यूपी के इस जिले में 20 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने माघ मेले और तीर्थयात्रियों की संभावित भारी भीड़ के कारण मौजूदा छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी है। जिला प्रशासन का यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।
Punjab School Closed News Today
पंजाब के स्कूलों की बात करें तो पंजाब सरकार ने मौजूदा शीत ऋतु को देखते हुए राज्य भर में स्कूलों के समय में संशोधन किया है। राज्य शिक्षा अधिकारियों द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 16 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक कम समय के लिए संचालित होंगे।