Swami Viekananda Motivational Quotes For Students: जितना बड़ा संघर्ष होगा...सफलता का मार्ग दिखाते हैं स्वामी विवेकानंद के ये कोट्स
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Jan 12, 2026, 06:31 AM IST
Swami Vivekananda Motivational Quotes For Students In Hindi: इस बार स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में यहां हम स्टूडेंट्स के लिए स्वामी विवेकानंद जी के मोटिवेशन कोट्स लेकर आए हैं। इसे गांठ बांधकर आप सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं।
Swami Vivekananda Motivational Quotes: स्टूडेंट्स गांठ बांध लें स्वामी विवेकानंद के ये शानदार कोट्स
Swami Vivekananda Motivational Quotes For Students In Hindi: स्वामी विवेकानंद को धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के ज्ञाता कहा (Swami Vivekananda Motivational Quotes) जाता था। उनका पूरा नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ। उनके पिता विश्वनाथ दत्त एक प्रतिष्ठित वकील थे और माता भुवनेश्वरी देवी धार्मिक प्रवृत्ति की थी। बचपन से ही स्वामी जी तीव्र बुद्धि, साहसी स्वभाव और सत्य को जानने की प्रबल जिज्ञासा रखते थे। इस बार स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में यहां हम स्टूडेंट्स के लिए स्वामी विवेकानंद जी के मोटिवेशन कोट्स लेकर आए हैं। इसे गांठ बांधकर आप सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं।
Swami Vivekananda Motivational Quotes For Success In Hindi
- ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे अंदर हैं। यह हम ही हैं जिन्होंने अपनी आंखों के सामने हाथ रखा है और रोते हुए कहा कि अंधेरा है।
- जब तक जीना, तब तक सीखना। अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है।
- जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
- एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकि सबकुछ भूल जाओ।
Swami Vivekananda Quotes For Students
- किसी की निंदा ना करें, अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।
- पहले हर अच्छी बात का मजाक बनता है। फिर विरोध होता है। अंत में उसे स्वीकार कर लिया जाता है।
- जिस प्रकार केवल एक ही बीज पूरे जंगल को पुनर्जीवित करने के लिए पर्याप्त है। उसी प्रकार एक ही मनुष्य विश्व में बदलाव लाने के लिए पर्याप्त है। ये मनुष्य आप हो सकते हैं।
Swami Vivekananda Quotes For Youth
- जमीन अच्छी है, खाद अच्छा है, परंतु पानी अगर खारा है, तो फूल खिलते नहीं हैं। भाव अच्छे हैं, कर्म भी अच्छे हैं, मगर वाणी खराब है, तो संबंध कभी टिकते नहीं हैं।
- युवा वही होता है, जिसके हाथों में शक्ति, पैरों में गति, हृदय में ऊर्जा और आंखों में सपने होते हैं।
यहां हम आपके लिए स्वामी विवेकानंद के शानदार कोट्स लेकर आए हैं। इसे आप अपने जीवन में गांठ बांधकर सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं।